• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending गाजीपुर । सैदपुर के मौधा विद्यालय में ‘स्कूल चलो अभियान’ की गूंज*
  • PAWAN KUMAR MISHRA - 14 Apr 2026
  • रैली निकालकर बच्चों को स्कूल से जोड़ने का संदेश
  • वार्षिक उत्सव में मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित*
  • *BEO ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित भेजने की अपील की*
  •  *शिक्षकों के प्रयास से कार्यक्रम बना यादगार*

गाजीपुर जनपद के सैदपुर ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मौधा प्रथम में “स्कूल चलो अभियान” के तहत आज उत्साहपूर्ण माहौल में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी  उदय चंद राय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली के माध्यम से गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाते हुए बच्चों के नामांकन और नियमित उपस्थिति का संदेश दिया गया।


इसके उपरांत विद्यालय परिसर में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें।


कार्यक्रम में शिक्षक इसरार सिद्दीकी , कमलेश यादव, राधेश्याम यादव, अरुण पाण्डे, धनंजय यादव, राजेश गिरी, मोहन यादव सहित NPRC मौधा के समस्त प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश सिंह यादव तथा समस्त स्टाफ सत्यप्रकाश उपाध्याय, शशिकांत चौधरी, राजन मिश्र, अनुपम कुमार, शिखा सिंह एवं गीता देवी को सराहना एवं बधाई दी गई।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment