पपौरा गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, गूंजे जय भीम के नारे
चहनियां,चन्दौली। जनपद के पपौरा गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को कायम रखते हुए ग्रामवासियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णानन्द ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित बनकर ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है और बाबा साहेब का यही सपना था।
इनकी रही मुख्य उपस्थिति
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में गांव के गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित सहयोगियों का विशेष योगदान रहा:
तेबहादुर मास्टर, श्यामकुवर, शमशेर प्रधान
दिनेश कुमार, मनोज कुमार (प्रथम), मनोज कुमार
चंदन कोटेदार, उदय, अजय, शशिकांत
बबलू, बबलू (BDC), दिग्विजय शाही, राजा बाबू
अनिल कुमार, राजेश कुमार, सदानंद, राजकुमार
बहादुर, नंदलाल मास्टर, दिलीप, श्रवण कुमार
प्रदीप कुमार, सोनू कुमार और चंद्रशेखर
एकता का संदेश:
कार्यक्रम के अंत में समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर सामाजिक समरसता और एकता की शपथ ली। जयंती समारोह के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह नीले रंग में रंगा नजर आया और गाजे-बाजे के साथ बाबा साहेब के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।