*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया में धूमधाम से मनाया गया बाबा साहब का 135 वा जन्मदिन।*
शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा दहाडेगा
चंदौली। चहनिया विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ अनुराग यादव के नेतृत्व में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती धूमधाम से केक काटकर मनाई गई। डॉ अनुराग यादव ने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा साहब बहुत ही विषम परिस्थितियों में पढ़ाई करके शिक्षा के दम पर अपने आप को आगे बढ़ाया और संविधान निर्माण में अपना अहम योगदान देते हुए समाज में एक विशेष स्थान प्राप्त किए। एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा माने जाते हैं। तथा इस मौके पर नेत्र परीक्षण अधिकारी मनोज यादव ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा साहब को 32 डिग्रियों से नवाजा गया, वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से "डॉक्टर ऑफ साइंस" नामक एक मूल्यवान डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त करने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र व्यक्ति हैं, साथ ही साथ बाबा साहब को 9 भाषाओं का ज्ञान प्राप्त था। इन सभी प्रकार की बात तो आपको बताते हुए उन्होंने अपनी बातों को विराम दिया।
और इस दौरान मिष्ठान वितरित किया गया तथा इस मौके पर अजय भारती, अंकित कुमार पाल, सुनील प्रजापति, पूजा कुमारी, अंजू, वेद प्रकाश, बृजेश यादव, जितेंद्र कुमार, अनिल राजभर आदि लोग मौजूद रहे।