कार्यालय पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली
प्रेस नोट दिनांक-15.04.2026
थाना सकलडीहा जनपद चंदौली 🔷थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कुल 13.6 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
चंदौली- उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष सकलडीहा, भूपेन्द्र कुमार निषाद के कुशल नेतृत्व में दिनांक 14.04.2026 को थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान डेढावल बाजार से धानापुर सड़क पर लकड़ी की दुकान के पास अवैध देशी शराब बिक्री करते समय एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 80/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह लाइसेंसी देशी शराब की दुकानो से थोड़ी-थोड़ी देशी शराब खरीद कर एकत्रित कर शराब बन्दी के दिनों में उचें दामो पर बेच कर मुनाफा कमाता है ।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता विवरण-
1.अंबरीश कुमार पुत्र सुदामा राम निवासी ग्राम रमरेपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र करीब 26 वर्ष
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1.मु0अ0सं0- 80/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सकलडीहा जनपद चंदौली।
विवरण बरामदगी-
1.68 पाउच कुल 13.6 लीटर अवैध देशी शराब (प्रति मात्रा 200 एमएल)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1-थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली।
2- उ0नि0 अजय कुमार शर्मा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
3-हे0का0 अवधेश कुमार थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली।
4- का0 अभिषेक सिंह थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली।