• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending हिस्ट्रीशीटर ने शादी के नाम पर ठगी का जाल बिछाया, फर्जी इंस्पेक्टर करता था खेल
  • SANJAY KUMAR MAURYA - 15 Apr 2026

देश के गोरखपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हिस्ट्रीशीटर ने शादी के नाम पर ठगी का ऐसा जाल बिछाया कि कई परिवार इसकी चपेट में आ गए

UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हिस्ट्रीशीटर ने शादी के नाम पर ठगी का ऐसा जाल बिछाया कि कई परिवार इसकी चपेट में आ गए। इस गिरोह का मास्टरमाइंड अंकुर सिंह है, जो खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर वारदात को अंजाम देता था।

फर्जी पुलिस टीम का पूरा सेटअप

इस गैंग की खास बात थी इसकी पूरी प्लानिंग। 

* गिरोह में शामिल महिलाओं को पैसों का लालच देकर दुल्हन बनाया जाता था

* एक महिला को मौसी की भूमिका दी जाती थी

* बाकी सदस्य पुलिस की वर्दी पहनकर नकली टीम तैयार करते थे। 

मास्टरमाइंड अंकुर सिंह खुद इंस्पेक्टर बनता था, जबकि उसके साथी हेड कांस्टेबल और सिपाही की भूमिका निभाते थे।

गिरोह का नेटवर्क यूपी से बाहर तक फैला

गिरोह का नेटवर्क यूपी से बाहर तक फैला हुआ था। हरियाणा और राजस्थान में दलालों के जरिए ऐसे कुंवारे पुरुषों को टारगेट किया जाता था, जिनकी शादी में दिक्कत आ रही हो। उन्हें अच्छी लड़की से शादी कराने का झांसा देकर गोरखपुर बुलाया जाता था। जब दूल्हा और उसका परिवार तय जगह पर पहुंचता तो पूरी शादी की रस्में कराई जातीं। जयमाल के जरिए भरोसा मजबूत किया जाता फिर 

उसी समय फर्जी पुलिस टीम की एंट्री होती है। इसके बाद नकली इंस्पेक्टर बने अंकुर सिंह दूल्हे को अवैध शादी या अन्य मामलों में फंसाने की धमकी देता और डराकर लाखों रुपये वसूल लिए जाते।

पूरे गिरोह का पदार्फाश हुआ

एक पीड़ित युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पूरे गिरोह का पदार्फाश हुआ। 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कई राज्यों में फैले इस नेटवर्क की जांच जारी है। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार के मुताबिक, यह पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने लोगों को इस गिरोह ने निशाना बनाया। इस केस की सबसे अहम कड़ी यानी फर्जी दुल्हन अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वह फतेहपुर की रहने वाली बताई जा रही है। गोरखपुर में किराए के मकान में रह रही थी, पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गई। फिलहाल उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment