मुख्यमंत्री जी ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के दौरान माँ पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ, देवीपाटन आने वाले श्रद्धालुओं हेतु सुगम दर्शन, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में एंटी-रोमियो स्क्वॉड सक्रिय रहे और शोहदों, चेन स्नेचरों आदि के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। अपराधियों की फोटो सार्वजनिक स्थलों और सोशल मीडिया पर प्रदर्शित की जाएं। बॉर्डर क्षेत्रों में पुलिस एवं बीएसएफ की संयुक्त निगरानी हो और यह सुनिश्चित किया जाए कि छांगुर जैसा कोई व्यक्ति दोबारा न पनपे। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और इसे रिसर्च सेंटर के रूप में भी विकसित किया जाए।
साथ ही, मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन जनसुनवाई करें और आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।