चालक गाड़ी छोड़कर भागा, रेलवे का पुराना कटा स्क्रैप आरा से पटना ले जाया जा रहा था ।
पटना जिले के बिहटा में पुलिस ने चोरी के लोहे के स्क्रैप से लदी पिकअप गाड़ी जब्त की है। चेकिंग के दौरान चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला है। जानकारी के अनुसार बिहटा थाना की पुलिस को बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि आरा की ओर से आ रही एक पिकअप में रेलवे का चोरी का लोहे का स्क्रैप लदा है। इसे पटना ले जाकर बेचने की तैयारी थी।
इसके बाद पुलिस ने बिहटा चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू की। आरा की ओर से आ रही एक पिकअप का चालक पुलिस को देखकर गाड़ी बीच रास्ते में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने जांच में गाड़ी में रेलवे का पुराना और कटा हुआ लोहे का स्क्रैप पाया। पुलिस पिकअप को थाने ले गई है। वाहन नंबर के आधार पर मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।
पिकअप चालक मौके से फरार हो गया
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पिकअप में लदी लोहे का स्क्रैप रेलवे से जुड़ा हुआ है जो काटकर बेचने के फिराक में थे और पिकअप पर लोड कर पटना ले जाने रहे थे। फिलहाल पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है, इस संबंध में थाने में मामला भी दर्ज किया जा रहा है।