फायर स्टेशन पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर प्रांगण में होगा आयोजन
चंदौली | प्रदेश के सभी 75 जनपदों के साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर (चंदौली) में आगामी 22 नवंबर 2026 को सायं 06:00 बजे 'सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज 2026' का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक-ड्रिल नागरिक सुरक्षा विभाग, डीडीएमए, एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों के संयुक्त समन्वय से संपन्न होगी। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में यह कार्यक्रम 22 नवंबर 2026 को सायं 06:00 बजे फायर स्टेशन प्रांगण में आयोजित होगा।
मॉक-ड्रिल के दौरान प्रस्तावित प्रमुख गतिविधियां
2 मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाया जाएगा, ब्लैक आउट: सायरन बजते ही निर्धारित क्षेत्रों/स्थलों की विद्युत आपूर्ति बाधित कर ब्लैक आउट किया जाएगा, सायरन बजने पर नागरिकों द्वारा सुरक्षित स्थानों/शेल्टरों में शरण ली जाएगी, खतरा समाप्त होने पर 2 मिनट तक ऊंची आवाज में 'ऑल क्लियर' ध्वनि में सायरन बजाया जाएगा, चेतावनी समाप्त होने के उपरांत नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा छोटी आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंगुशर तथा फायर सर्विस द्वारा बड़ी आग बुझाने के लिए फायर टेंडर वाहन का प्रयोग किया जाएगा। हमले के दौरान घायल लोगों को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा दी जाएगी, ध्वस्त/क्षतिग्रस्त भवनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा और गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जाएगा। अंत में मॉक-ड्रिल समाप्ति की घोषणा होगी।