चन्दौली। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव श्रीमती निकिता गौड़ ने गुरुवार, दिनांक 19 नवंबर 2026 को वन स्टॉप सेंटर चन्दौली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र पर कुल आठ कर्मचारी उपस्थित मिले। इनमें केंद्र प्रशासक दीक्षा अग्रहरी, मनोसामाजिक परामर्शदाता अर्चना देवी, नर्स कुमारी अनीता, मल्टीटास्किंग स्टाफ संगीता कुमारी, मुख्य महिला आरक्षी सरस्वती, महिला आरक्षी सुनीता, पीआरडी गार्ड चंद्रशेखर तथा चालक कौशल यादव शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाएं, कमरों की स्थिति, खान-पान, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय एवं बेड आदि का अवलोकन किया गया। केंद्र में इन व्यवस्थाओं का उचित एवं समुचित प्रबंधन पाया गया। हालांकि, मेडिकल किट में दवाइयों की मात्रा कम पाई गई, जिस पर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए जाने की अपेक्षा जताई गई।
इस अवसर पर सचिव श्रीमती निकिता गौड़ ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कार्यरत वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सहायता केंद्र है। इसका उद्देश्य घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी एवं मानसिक प्रताड़ना सहित विभिन्न प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर समेकित सहायता उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि केंद्र के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को तत्काल सहायता, एफआईआर एवं घरेलू घटना रिपोर्ट (डीआईआर) दर्ज कराने में सहयोग, निःशुल्क कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक परामर्श तथा आवश्यकता पड़ने पर अधिकतम पांच दिनों तक अस्थायी आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी संकट की स्थिति में महिलाएं 24 घंटे सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 तथा बालिकाएं एवं बच्चे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर निःशुल्क संपर्क कर सकते हैं।
वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को निजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा, सहायता, परामर्श और न्याय तक पहुंच सुनिश्चित कराना है, ताकि संकटग्रस्त महिलाओं को समय पर राहत मिल सके।रही सहायता का जायजा लिया गया।