चन्दौली। मध्य पूर्व (Middle East) में जारी संघर्ष और होरमुज जलडमरूमध्य में उत्पन्न अस्थिर परिस्थितियों को देखते हुए चन्दौली जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने जनपद के सभी पेट्रोल पंप संचालकों और गैस एजेंसियों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।लाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का बहाना बनाकर जिले में पेट्रोलियम पदार्थों का कृत्रिम अभाव पैदा न किया जाए। उन्होंने सभी रिटेल आउटलेट्स और गैस एजेंसियों को अपने प्रतिष्ठानों पर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख निर्देश:
शून्य स्टॉक न दिखाएं: किसी भी पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी पर कृत्रिम कमी दिखाकर 'नो स्टॉक' का बोर्ड नहीं लगाया जाएगा।
- जमाखोरी पर रोक: अंतरराष्ट्रीय तनाव की आड़ में ईंधन की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
- निर्धारित दर और मात्रा: उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य पर ही उत्पाद बेचना होगा। घटतौली या ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल और रिलायंस/नायरा जैसी तेल कंपनियों के क्षेत्रीय समन्वयकों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने को कहा है। साथ ही, जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे तेल कंपनियों से निरंतर संपर्क बनाए रखें ताकि जनपद में ईंधन की आपूर्ति बाधित न हो।