• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending वन विभाग ने अवैध पत्थर भस्सी लदे टीपर को किया सीज
  • - 11 Mar 2026

Reporter-Anand,Sakaldiha,Chandauli

 चंदौली। चंदौली मार्ग पर तियरा गांव के पास वन विभाग की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध पत्थर भस्सी से लदे एक टीपर को जब्त कर लिया। वाहन चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद टीपर को रेंज कार्यालय ले जाया गया।

वन विभाग की टीम क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त कर रही थी। इसी क्रम में तियरा गांव के पास एक संदिग्ध टीपर को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें पत्थर भस्सी लदी मिली, जिसके परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज चालक के पास नहीं थे।

अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीपर को जब्त कर लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के दौरान जांच टीम में वन दरोगा सुरेंद्र कुमार राव, वन रक्षक राधे कृष्ण मिश्र, वाचर मोहम्मद सौदागर, बबलू और यशवंत शामिल थे।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment
Popular Tags
Our Newsletter
Subscribe Now!

Aliqm Lorem Ante, Dapibus In, Viverra Feugiat Phasellus.

Twitter Feed
  • About 2 days ago Nuncekon dolor mi, accumsan quis ante id, eleifend suscipit augue eros.