वाराणसी। बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर वाराणसी स्थित रघुकुल निवास पर भव्य 'होली मिलन समारोह' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह के दौरान
वाराणसी विधान परिषद सदस्य (MLC) आदरणीय श्री बृजेश सिंह जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में पहुँचे ग्राम प्रधान
रिंकू सिंह ने एमएलसी श्री बृजेश सिंह जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर धानापुर के
ब्लॉक प्रमुख श्री हरि सिंह जी, वरिष्ठ समाजसेवी
श्री अजय सिंह जी, गुरुजन एवं
अश्विनी सिंह (विपुल दादा) समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। ग्राम प्रधान रिंकू सिंह ने कहा कि अभिभावक स्वरूप बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही हमें जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। रघुकुल निवास पर आयोजित इस मिलन समारोह में सौहार्द और अपनत्व का अनूठा संगम देखने को मिला।