• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending वाराणसी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में MLC चुनाव की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
  • DHANANJAY OJHA - 24 Sep 2026

चंदौली | उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से रिक्त हो रही सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। वर्तमान में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य श्री आशुतोष सिन्हा तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य श्री लाल बिहारी यादव का कार्यकाल 06 दिसंबर, 2026 को समाप्त हो रहा है। इन रिक्तियों को भरने के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई है।

चुनाव कार्यक्रम का विस्तृत विवरण

  • * अधिसूचना जारी होने की तिथि: 29 सितंबर, 2026 (मंगलवार)
  • * नामांकन (नाम निर्देशन) की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार)
  • * नामांकन पत्रों की जांच: 07 अक्टूबर, 2026 (बुधवार)
  • * नाम वापसी की अंतिम तिथि: 09 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार)
  • * मतदान की तिथि: 23 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार)
  • * मतदान का समय: सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
  • * मतगणना की तिथि: 27 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार)
  • * निर्वाचन संपन्न होने की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर, 2026 (शनिवार)

जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उक्त द्विवार्षिक निर्वाचन के संदर्भ में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment