दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया। कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करते तो जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
कॉकरोचों का कहना है कि देश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर चुनाव आयोग के आयुक्तों में मतभेद की जो रिपोर्ट सामने आई है, उससे साबित होता है कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर देश का सबसे बड़ा गद्दार है। SIR के जरिए 13 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए। लोगों से वोट डालने का अधिकार छीना जा रहा है।
दीपक ने कहा कि लोकतंत्र का मतलब है कि देश की जनता सरकार चुने, लेकिन ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद सरकार यह तय कर रही है कि किसे वोट देने की अनुमति होगी और किसे नहीं।
कॉकरोच जनता पार्टी की 3 मांगें
- 1. CEC ज्ञानेश कुमार 48 घंटे में इस्तीफा दें।
- 2. आने वाले सभी चुनावों को रोका जाए। SIR प्रक्रिया को बंद कर जांच के लिए कमेटी बनाई जाए। जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट वापस लाई जाए
- 3. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्त का 2023 का कानून खत्म किया जाए और नया कानून लाया जाए।