वाराणसी। ऑपरेशन दहन के तहत कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जैतपुरा पुलिस ने 2012 के मुकदमे में जब्त 558 किलो अफीम का निस्तारण कराया। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ 80 लाख रुपये है। जैतपुरा पुलिस टीम अफीम को लेकर गाजीपुर स्थित केंद्रीय अफीम एवं क्षारोद कारखाने पहुंची। वहां नियमानुसार पूरी प्रक्रिया के तहत अफीम का निस्तारण कराया गया। ऑपरेशन दहन के तहत प्रदेश में यह सबसे बड़ी निस्तारण कार्रवाई है। कार्रवाई की निगरानी ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने की। एसीपी चेतगंज शुभम जैन और जैतपुरा थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी हुई। 2012 में जैतपुरा थाने में दर्ज मुकदमे में यह अफीम जब्त की गई थी। निस्तारण के दौरान जैतपुरा पुलिस की टीम गाजीपुर में मौजूद रही। कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई से लंबे समय से जब्त मादक पदार्थ का नियमानुसार निस्तारण हुआ।