• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल पांडेय का हार्ट अटैक से निधन
  • SUSHEEL KUMAR SAROJ - 25 Sep 2026

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व संयुक्त सचिव तथा प्रेस अधिवक्ता राहुल पांडेय का शुक्रवार शाम हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, राहुल पांडेय शुक्रवार शाम तक बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सीपी उपाध्याय और महासचिव संतोष कुमार मिश्रा के साथ मौजूद थे। इसी दौरान न्यायविद मंदिर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

राहुल पांडेय इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही साथी अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया। अधिवक्ता समुदाय ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment