• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending खर्गसेनपुर बाजार की हाईमास्ट एलईडी लाइट महीनों से खराब, राहगीरों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
  • SHAILENDRA DUBEY - 26 Sep 2026

जौनपुर केराकत। विधानसभा केराकत क्षेत्र के ग्राम सभा खर्गसेनपुर बाजार में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के प्रयास से लगाई गई हाईमास्ट एलईडी लाइट पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है। लाइट खराब होने के कारण शाम होते ही बाजार और आसपास के मार्ग पर अंधेरा छा जाता है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों के अनुसार बाजार क्षेत्र में लगी हाईमास्ट लाइट का उद्देश्य रात के समय लोगों को पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराना था, लेकिन लंबे समय से खराब होने के कारण इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। विशेष रूप से रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को अंधेरे के कारण परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि बाजार में लोगों की आवाजाही रहती है और आसपास के गांवों से भी लोग खरीदारी व अन्य कार्यों के लिए यहां पहुंचते हैं।


इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण सुभाष चंद्र सिंह, धर्मेंद्र हलवाई, आदर्श चौबे, राहुल सिंह, अमलेश मौर्य, अरविंद कुमार, संजय सरोज सहित अन्य लोगों ने बताया कि हाईमास्ट लाइट कई महीनों से खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित जिम्मेदारों को लाइट की खराबी की जानकारी होने के बावजूद अभी तक इसे दुरुस्त नहीं कराया गया है।


ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित विभाग अथवा जिम्मेदार जनप्रतिनिधि मामले का संज्ञान लेते हुए हाईमास्ट एलईडी लाइट को जल्द से जल्द ठीक कराएं, ताकि रात के समय बाजार और मार्ग पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध हो सके और राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।


ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक सुविधा के लिए लगाई गई हाईमास्ट लाइट यदि लंबे समय तक खराब पड़ी रहे तो उसका उद्देश्य ही प्रभावित होता है। ऐसे में इसकी जल्द मरम्मत कराकर नियमित रूप से देखरेख की व्यवस्था किए जाने की जरूरत है।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment