जौनपुर/केराकत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क, सेवा गतिविधियों और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 24 सितंबर 2026 को जौनपुर जिले की केराकत विधानसभा क्षेत्र के पराऊगंज और थानागद्दी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। सभाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों तथा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री हरि रामपाल, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसमुझ निषाद, विद्याभूषण सिंह, संजय पांडेय, रोहित पांडेय, अमित सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, रमेश सिंह सैनिक, माधवानंद शुक्ल, संतोष पाठक और राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक की 25 वर्ष की यात्रा और केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा द्वारा यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है।