• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण लीला का किया वर्णन
  • - 27 Sep 2026

REPORT-DURGESH PANDEY
कल्याणपुर में कथा सुनाते हुए अमित कृष्ण शास्त्री जी 
चहनियां। कल्याणपुर में आयोजित सप्त दिवसीय संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक पंडित अमित कृष्ण शास्त्री जी ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस उसको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है।
पूतना वेश बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं। उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजन करने की बात कहते हैं। इंद्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं। वह अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं।

जिसको देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे नगरवासियों को पर्वत को नीचे बुला लेते हैं। जिससे हार कर इंद्र एक सप्ताह के बाद वर्षा को बंद कर देते हैं। जिसके बाद ब्रज में भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाने लगते हैं। मौके पर भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। इस अवसर पर भजन गायकों ने भजन गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रेमनाथ पाठक, केदारनाथ पाठक, सर्वेश पाठक, डॉ संजय त्रिपाठी, विजय चौबे, दुर्गेश पाण्डेय, हरवंश उपाध्याय, संकठा राजभर, पंकज पाठक, आसू पाण्डेय, अनूप मिश्रा, अम्बुज पाठक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment