• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending 72 घंटे से अंधेरे में डूबे दर्जनों गांव
  • - 27 Sep 2026

REPORT-DURGESH PANDEY

चहनियां। विद्युत उपकेंद्र मारूफपुर से सम्बंधित टांडाकला फीडर के मारूफपुर, हुसेपुर, शेरपुर, रमदत्तपुर, सरौली, नाथूपुर, टांडाकला, चकरा, मठिया, सरफुद्दीनपुर, सोनबरसा सहित दर्जन भर गांव बीते 72 घंटे से धुप्प अंधेरे में घिरे पड़े है। किन्तु पुरसाहाल लेने वाला कोई नहीं है।

    बीते गुरुवार से ख़राब मौसम के बाद से अब तक मारूफपुर के टांडाकला फीडर के दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी है। कोई भी सक्षम इस पर मुंह खोलने को तैयार नहीं है। जबकि अन्य फीडरों पर आपूर्ति चल रही है। वहीं क्षेत्र के उपभोक्ताओं राम मूर्ति पाण्डेय, सुनील, निखिल, तुषार, रविशंकर, प्रदीप आदि का कहना है कि जेई साहब सहित अन्य सक्षम उच्च अधिकारीयों के निर्देश के बावजूद जिले के बाहर वाराणसी में निवास करते है। पावर हॉउस स्थानीय लाइन मैनो व एसएसओ के भरोसे चलता है। जिसके कारण इस तरह की समस्याएं आये दिन बनी रहती है। उपभोक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि इसी तरह की व्यवस्था, उदासीनता और लापरवाही रही तो सोमवार को सैकड़ों की संख्या में पावर हॉउस पहुँचकर हम लोग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जिम्मेदार अधिकारीयों व कर्मचारियों के निलंबन तक धरना किया जायेगा। सिर्फ ख़राब मौसम का बहाना बनाकर विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपभोक्ताओं की समस्याओं को दरकिनार करके अपनी सुविधा का ख्याल रख रहे है और भाजपा सरकार को बदनाम कर रहे है। इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता ने कहा कि उपभोक्ता झूठ बोल रहे है, टांडाकला फीडर चल रहा है। जब उनसे जेई से बात होने की बात बतायी गयी तो उन्होंने कहा कि एसडीओ से बात करता हुं।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment