• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending चकमार्ग पर कब्जे से तीन हजार ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित, पैमाइश की मांग
  • DHANANJAY OJHA - 28 Sep 2026

चहनियां। नादी निधौरा गांव में चकमार्ग के अवरुद्ध होने से ग्रामीणों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली निर्माण कार्य के दौरान चकमार्ग के आसपास खेतों की जुताई कर रास्ते को खेत में मिला लिया गया, जिससे गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है।


ग्रामीणों ने बताया कि पहले वे टूटी-फूटी नाली के किनारे से किसी तरह आने-जाने का काम करते थे। वर्तमान में नाली निर्माण कार्य चलने के कारण वह रास्ता भी बाधित हो गया है। ऐसे में करीब तीन हजार की आबादी के सामने आवागमन की परेशानी उत्पन्न हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि चकमार्ग की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए इसकी पैमाइश कराया जाना आवश्यक है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर चकमार्ग की पैमाइश कराने और रास्ते को अवरोधमुक्त कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम से मौके की पैमाइश कराकर चकमार्ग की स्थिति स्पष्ट की जाए तथा सार्वजनिक रास्ते को पुनः चालू कराया जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोगों को खेतों के बीच से होकर आवागमन करना पड़ेगा, जिससे भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी रहेगी। इस संबंध में राजेन्द्र, रामदेव, कपिलदेव, गोलू संतोष मनीष कमलेश मुराही सुदामी दुर्गा संतोष, शोभा और सुवास सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment