• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending योगी बोले- ‘टोटी चोर चोरी करते रहेंगे, पानी बहता रहेगा’, अखिलेश चिंता न करें, हर हफ्ते बांटेंगे नियुक्ति पत्र
  • - 28 Sep 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गांवों में बीमारी के प्रमुख कारणों में गंदगी और साफ पानी की कमी शामिल हैं। स्वच्छता अभियान और हर घर नल योजना के जरिए इन समस्याओं को दूर करने का काम किया जा रहा है।

योगी ने तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई टोटी चोरी करके ले जाता है तो प्लंबर उसे ठीक कर देता है। उन्होंने कहा, “टोटी चोर चोरी करते रहेंगे और पानी बहता रहेगा।”

मुख्यमंत्री ने रोजगार को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चिंता न करें, सरकार हर सप्ताह नियुक्ति पत्र बांटने का काम करेगी। वहीं, अखिलेश यादव ने सोमवार को सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने रोजगार, शिक्षा, जलभराव और कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर सरकार की आलोचना की।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment