• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending बड़ागांव पीएचसी को जल्द सीएचसी में अपग्रेड कर शुरू कराया जाए संचालन: सांसद प्रिया सरोज
  • Bade Lal Shukla - 28 Sep 2026

बड़ागांव।-मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की सपा सांसद प्रिया सरोज ने सोमवार को बड़ागांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट के सीएसआर फंड से निर्मित अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को निर्देश दिया कि पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अपग्रेड करने का आदेश पहले ही जारी हो चुका है। ऐसे में यहां जल्द चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती कर स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्रीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।

सीएमओ ने सांसद को बताया कि अस्पताल में महिला चिकित्सक और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती की जा चुकी है, जबकि बाल रोग विशेषज्ञ पहले से तैनात हैं। उन्होंने प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर पैरवी करने का अनुरोध सांसद से किया।
वहीं, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर मोहम्मद ने अस्पताल को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर संचालित करने का प्रस्ताव रखा। इस पर सांसद ने कहा कि यदि कोई संस्था कम खर्च या न्यूनतम शुल्क पर अस्पताल का संचालन करना चाहती है तो इस पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पीपीपी मॉडल के नाम पर मरीजों से इलाज के लिए अवैध वसूली नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान मनोज यादव, कमलेश पटेल, डॉ. बंसलाल पटेल, डॉ. विनोद भास्कर, ग़फ़्फ़ार अहमद, विजय कुमार, सूरज सरोज, रवींद्र यादव और शहाबुद्दीन खान समेत स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment