8 प्रत्याशियों के चयन के लिए 3-3 नामों का पैनल भेजे जाने की चर्चा, स्मृति ईरानी, बीएल वर्मा और संजीव बालियान समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया चर्चा में है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यूपी बीजेपी ने राज्यसभा की आठ सीटों के लिए केंद्रीय नेतृत्व को संभावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल भेजा है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने करीब 25 नेताओं के नामों पर विचार करते हुए पैनल तैयार किया है। इनमें से आठ नामों पर अंतिम मुहर केंद्रीय नेतृत्व लगाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, संभावित नामों की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बीएल वर्मा, संजीव बालियान, हरदीप सिंह पुरी, कौशल किशोर, सुरेश राणा और सुब्रत पाठक समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, संभावित नेताओं की सूची इस प्रकार है:
फिलहाल इन नामों को संभावित दावेदारों के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, बीजेपी की ओर से इन नामों की आधिकारिक पुष्टि और अंतिम प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। केंद्रीय नेतृत्व के फैसले के बाद ही तस्वीर स्पष्ट होगी।