• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending आंधी-तूफान का कहर: पेड़ गिरने से भाजपा बूथ अध्यक्ष विपिन सिंह की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • VIDYA BHUSHAN SINGH - 28 Sep 2026

जौनपुर। जनपद जौनपुर के केराकत विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को आई तेज आंधी और भारी बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। आंधी के चलते पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष विपिन सिंह उर्फ मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केराकत विधानसभा क्षेत्र के भुईली गांव निवासी विपिन सिंह उर्फ मिंटू भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष थे। सोमवार को क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने लगी। इसी दौरान पेड़ गिरने से विपिन सिंह उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विपिन सिंह की असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मंडल अध्यक्ष प्रदीप प्रधान पासी सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ता और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

एक ओर जहां परिवार ने अपना प्रिय सदस्य खो दिया, वहीं दूसरी ओर उनके निधन से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है। अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment