लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाली सवारी के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। अब पिलियन राइडर के बिना हेलमेट पाए जाने पर वाहन का ई-चालान किया जा सकेगा।
परिवहन विभाग चालान प्रणाली को अपडेट कर रहा है। नई व्यवस्था में पीछे बैठी सवारी के हेलमेट न पहनने के उल्लंघन का विकल्प भी जोड़ा जा रहा है। कार्रवाई ई-चालान एप, आईटीएमएस कैमरों और फोटो के आधार पर की जा सकेगी।
21 सितंबर से ई-चालान व्यवस्था प्रभावित
चालान प्रणाली को नए सिस्टम में स्थानांतरित करने के कारण 21 सितंबर की रात से ई-चालान प्रक्रिया बंद है। अधिकारियों के अनुसार डाटा नए सर्वर पर ट्रांसफर होने के बाद चालान प्रक्रिया फिर शुरू होगी।