• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending शिवपुर में चोरों का आतंक: मेडिकल स्टोर की दीवार तोड़कर ₹4.50 लाख नकद और ₹8 लाख के जेवरात पार
  • CHANDRABHAN SINGH TUFANI - 29 Sep 2026

वाराणसी। शिवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी छोर पर बीती रात चोरों ने एक मेडिकल स्टोर और उससे सटे चाय की दुकान को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोर रेलवे ट्रैक की ओर से मेडिकल स्टोर की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखे करीब ₹4.50 लाख नकद तथा लगभग ₹8 लाख कीमत के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह दुकान खुलने पर हुई, जिसके बाद इलाके के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया।

जानकारी के अनुसार शिवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी छोर पर स्थित अजय मेडिकल्स को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोर रेलवे ट्रैक की तरफ से दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद दुकान में रखी नकदी और सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए आभूषणों में चार सोने की चेन, तीन अंगूठियां और शादी के दौरान मिले अन्य सोने के जेवरात शामिल हैं। चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत करीब ₹8 लाख बताई जा रही है। इसके अलावा दुकान में रखी करीब ₹4.50 लाख की नकदी भी चोर अपने साथ ले गए।

चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी उखाड़ दिया। इससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने दुकान की निगरानी व्यवस्था को समझा था।

इसी रात मेडिकल स्टोर से सटी राहुल टी स्टॉल को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां ताला तोड़कर करीब ₹500 नकद और दुकान में रखा सामान चोरी कर लिया गया। एक ही रात में दो दुकानों में चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचे तो टूटी दीवार, बिखरा सामान और गायब नकदी-जेवरात देखकर उनके होश उड़ गए। तत्काल घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एक ही रात में दो दुकानों में चोरी की घटना ने शिवपुर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
फिलहाल पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना से जुड़े सुराग जुटा रही है। चोरी की इस वारदात के बाद व्यापारी पुलिस से जल्द खुलासे की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment