• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending इलिया थाना क्षेत्र खोजापुर में दिनदहाड़े चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस की गश्त व्यवस्था
  • SANJAY KUMAR MAURYA - 29 Sep 2026

चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोजापुर में दिनदहाड़े चोरी की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। चोरों ने गांव निवासी रामपती विश्वकर्मा के घर को निशाना बनाते हुए चार थान गहने और करीब 10 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।ग्रामीणों के अनुसार, खोजापुर गांव में पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। दिन के उजाले में चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

दिन में चोरी, तो रात में सुरक्षा की क्या गारंटी..?

ग्रामीणों का कहना है कि जब दिनदहाड़े घरों में चोरी हो रही है, तो रात के समय सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। ग्रामीणों ने इलिया थाना पुलिस से गांवों में नियमित रूप से दिन में एक से दो बार पेट्रोलिंग कराने की मांग की है, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सवाल उठाते हुए कहा कि यदि दिन में ही नियमित गश्त नहीं हो रही है, तो रात में सुरक्षा व्यवस्था किस प्रकार सुनिश्चित की जा रही है? लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

अब चोरों के खुलासे का इंतजार...!

खोजापुर में हुई इस चोरी की घटना के बाद अब ग्रामीणों की निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करेगी और चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी। अब देखना यह है कि इलिया पुलिस चोरी की इस घटना का खुलासा कब तक कर पाती है और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाती है

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment