चंदौली के बलुआ थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 7 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 28 सितंबर 2026 को सरफुद्दीनपुर गांव के पास की गई।
पुलिस शाम करीब 5 बजे सरफुद्दीनपुर स्थित स्व. जगन्नाथ सिंह स्मृति द्वार के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति झोले में शराब लेकर आता दिखा, जिसे रोककर पकड़ा गया। उसके पास से 200 एमएल के 35 पैकेट, कुल 7 लीटर अवैध देशी शराब मिली।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिजीत कुमार यादव उर्फ रंजीत के रूप में हुई है। वह बिहार के औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र के जोगड़ी गांव का रहने वाला है।बलुआ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामनारायण गिरि और हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव शामिल थे