• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending रामलीला वह दुर्गा पूजा के उपलक्ष में बलुआ थाना पर पीस कमेटी की मीटिंग रखी गई
  • SANJAY KUMAR MAURYA - 30 Sep 2026

बलुआ, चंदौली। बलुआ थाना परिसर में आज दुर्गा पूजा एवं रामलीला के आयोजन को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी दुर्गा पूजा और रामलीला के आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य लोगों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने गांवों में दुर्गा पूजा और रामलीला समितियों के आयोजनों की निगरानी करें तथा आयोजन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। साथ ही, समितियों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखने की अपील की गई।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, दुर्घटना, आपसी झगड़े या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके लिए सभी लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा एवं रामलीला के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जनसहयोग सुनिश्चित करना रहा। थाना प्रशासन ने सभी ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य लोगों से त्योहारों के दौरान सतर्क रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment