• पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending बैग खुला तो निकले 43 लाख!,डीडीयू जंक्शन पर नकदी का बड़ा खेल,
  • MOHD SAHIL - 01 Oct 2026

चंदौली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर RPF और GRP की संयुक्त टीम ने सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच से एक युवक के बैग से 43 लाख रुपये नकद बरामद किए।


युवक की पहचान आलोक शाह, निवासी गायघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई है। वह पटना से दिल्ली जा रहा था।

पूछताछ में करीब 10 लाख रुपये पहुंचाने पर 10 हजार रुपये कमीशन मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अब रकम के स्रोत और दिल्ली में इसे किसे सौंपा जाना था, इसकी जांच कर रही है। हवाला नेटवर्क से कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment