Header banner
  • पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending दीपावली के शुभ अवसर पर छातीडीह मठिया में लगा भव्य मेला, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा
  • SANTOSH KUMAR SHUKLA - 09 Nov 2026

पराऊगंज बाजार, जलालपुर (जौनपुर)।

दीपावली के पावन पर्व पर पराऊगंज बाजार स्थित छातीडीह मठिया में श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए भव्य मेले का आयोजन किया गया।

प्रत्येक वर्ष दीपावली के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाला यह मेला क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है। मेले में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साह एवं उल्लास के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

मेले के सफल आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। इसमें विजय यादव प्रधान, अशोक कुमार यादव पूर्व प्रधान, अशोक कुमार बिंद एवं राधेश्याम यादव भगत जी सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के सामूहिक प्रयास और सहयोग से मेले की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हुईं।

इस अवसर पर चौकी इंचार्ज भी अपनी पुलिस टीम के साथ उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी से मेले में सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिला। उन्होंने मेले में पहुंचकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई और शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दीपावली के अवसर पर आयोजित इस पारंपरिक मेले ने एक बार फिर आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और क्षेत्रीय एकजुटता का संदेश दिया। आयोजकों एवं सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से मेला शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

स्थानीय लोगों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment