Header banner
  • पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending बलुआ पुल से गंगा में कूदे 42 वर्षीय सुशील चौबे, तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम
  • AMIT KUMAR OJHA - 09 Nov 2026
  • शाम तक नहीं चला पता, घाट पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
    बलुआ घाट पर गंगा में लापता सुशील कुमार चौबे की तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर।

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पट्टी गांव निवासी सुशील कुमार चौबे (42) सोमवार को दोपहर करीब एक बजे बलुआ पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया।

सोमवार शाम तक गंगा नदी में उनकी तलाश जारी रही, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका था। घटना की सूचना मिलने पर बलुआ घाट पर ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस और बचाव दल लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।



Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment