Header banner
  • पत्राचार कार्यालय
    अजगरा तारगांव चहनिया टांडा कला चंदौली-221115 उत्तर प्रदेश
  • संपादकीय कार्यालय
    भीटारी, लोहता, 221107 वाराणसी उत्तर प्रदेश
  • 9454193605, 7007988527
  • Trending सैदपुर में मकान से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • - 12 Nov 2026

Bureau Report-Pawan Mishra-Ghazipur

निर्माणाधीन मकान के दूसरे तल से गिरकर मजदूर की मौत, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

सैदपुर। नगर के वार्ड नंबर 12 में गुरुवार को निर्माणाधीन मकान में काम करते समय दूसरे तल से गिरकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक की पहचान सैदपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव निवासी 27 वर्षीय मनोज पुत्र प्रभुनाथ के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मनोज निर्माणाधीन मकान के दूसरे तल पर पेंट लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सपोर्टिंग फ्रेम से नीचे जा गिरा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। साथ काम कर रहे मजदूर उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मनोज की मां का पहले ही निधन हो चुका है। वह तीन भाइयों और दो बहनों में बीच का था। उसके परिवार में पत्नी प्रियंका और दो छोटी बेटियां हैं। बड़ी बेटी वैष्णवी महज तीन वर्ष की है, जबकि छोटी बेटी अभी छह महीने की है। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले मनोज की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Like This Post? Related Posts
Recent Comments
Leave a Comment