वाराणसी। बाबतपुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह पटेल ने बुधवार को दिल्ली रवाना होने से पहले बाबतपुर क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्र की राजनीतिक स्थितियों पर बातचीत की तथा उन्हें संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। 
चर्चा के दौरान स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसेवा की भावना से ही संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान प्रमुख रूप से सुजीत सिंह टिका, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल, पवन सिंह, उज्ज्वल वर्मा, हिमांशु सिंह, सुनील पटेल, अजय पटेल, सर्वेश सिंह तथा भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत क्षेत्र के उपाध्यक्ष व प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।